अपठित गद्यांश (CTET 2011) MCQ Quiz | unseen passage हिंदी प्रश्न

अपठित गद्यांश (CTET 2011) MCQ Quiz | हिंदी प्रश्न

यह गद्यांश CTET 2011 में पूछा गया एक महत्वपूर्ण unseen passage है, जिसमें गांधीजी द्वारा डायरी लेखन के महत्व को समझाया गया है। इस passage के माध्यम से यह बताया गया है कि डायरी लिखते समय हर छोटी-बड़ी बात को स्पष्ट, सच्चे और निष्पक्ष रूप से लिखना चाहिए। यह गद्यांश छात्रों की reading comprehension, सोचने की क्षमता और नैतिक समझ को विकसित करने में सहायक है।

अपठित गद्यांश

मनु बहन ने पूरे दिन की डायरी लिखी, लेकिन एक जगह लिख दिया,“सफाई वगैरह की।”
गांधीजी प्रतिदिन डायरी पढ़कर उस पर अपने हस्ताक्षर करते थे।आज की डायरी पर हस्ताक्षर करते हुए गांधीजी ने लिखा है, काटने की गति का हिसाब लिखा जाए। मन में आए हुए विचार लिखे जाएँ। जो-जो पढ़ा हो, उसकी टिप्पणी लिखी जाए। वगैरह का उपयोग नहीं करना चाहिए। डायरी में ‘वगैरह’ शब्द के लिए कोई स्थान नहीं है।


जिसने जो पढ़ा हो, वह लिखा जाए। ऐसा करने से पढ़ा हुआ कितना पच गया है, यह मालूम हो जाएगा। जो बातें हुई हों वे लिखी जाएँ। मनु ने अपनी गलती का एहसास किया और डायरी विधा की पवित्रता को समझा।


गांधीजी ने पुनः मनु से कहा—“डायरी लिखना आसान कार्य नहीं है। यह इबादत करने जैसी विधा है। हमें शुद्ध व सच्चे रूप से प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना को निष्पक्ष रूप से लिखना चाहिए, चाहे कोई बात हमारे विरुद्ध ही क्यों न हो। इससे हममें सच्चाई स्वीकार करने की शक्ति प्राप्त होगी।”

“उपर्युक्त गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में से सबसे उचित विकल्प चुनिए।”

Unseen Passage Quiz

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदु

  • अपठित गद्यांश में पहले गद्यांश को ध्यान से पढ़ें
  • कठिन शब्दों के अर्थ समझें
  • प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर ही उत्तर चुनें
  • अनुमान लगाने से बचें

अपठित गद्यांश हिंदी विषय का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो छात्रों की समझ और विश्लेषण क्षमता को परखता है। इस पोस्ट में गांधी जी की गद्यांश “डायरीलेखन” पर आधारित MCQ प्रश्न दिए गए हैं। ये प्रश्न CTET, बोर्ड परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। नियमित अभ्यास से विद्यार्थी न केवल अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि उनकी भाषा पर पकड़ भी मजबूत होती है।

हिंदी विषय का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो छात्रों की समझ और विश्लेषण क्षमता को परखता है। इस पोस्ट में प्रसिद्ध कवि सोहनलाल द्विवेदी की कविता “जागृति” पर आधारित MCQ प्रश्न दिए गए हैं। ये प्रश्न CTET, बोर्ड परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। नियमित अभ्यास से विद्यार्थी न केवल अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि उनकी भाषा पर पकड़ भी मजबूत होती है।

यह अपठित गद्यांश ctet 2011 पेपर 01 से लिया गया है। अर्थात् यह Ctet 2011 में पूछा गया है । यह डायरी लेखन, ईमानदारी और आत्ममूल्यांकन पर आधारित है, जिसमें महात्मा गांधी की सीख को दर्शाया गया है। इस पोस्ट में दिए गए MCQ प्रश्न छात्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं, जो हिंदी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top